प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

मरवाही की जीत कांग्रेस सरकार के विकास की जीत – साहू

Share this

*भूपेश सरकार के विकासोन्मुख कार्यो पर मरवाही की जनता ने लगाया मुहर*

(रायपुर / सुकमा)  -मरवाही विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. के.के. ध्रुव के लगभग 38000 मतों से ऐतिहासिक विजय पर सुकमा नगर पालिका के अध्यक्ष राजू साहू ने बधाई देते हुए इस जीत को मरवाही की जनता व भूपेश सरकार के विकासोन्मुख कार्यों की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सारे प्रपंचो के बाद भी आज मरवाही की जनता जिस तरह दिल खोलकर भूपेश बघेल सरकार के विकास कार्यों पर जीत की मुहर लगाई है उससे स्पष्ट रूप प्रतीत होता है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कार्यों से संतुष्ट हैं। मरवाही की जनता जिस प्रकार विगत के वर्षों में छले गए थे उन्हें आज न्याय मिल गया।साहू ने कहा हमारे विधायक व केबिनेट मंत्री कवासी लखमा जी मरवाही उप चुनाव में लगातार सघन प्रचार किया एवं मरवाही की जनता का वोट कांग्रेस के पक्ष में एक तरफा डलवाया, जिसके लिए मंत्री कवासी लखमा ने मरवाही की जनता का ह्रदय से आभार प्रकट किया।मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ रहा है ,आदिवासियों, गांव , गरीब, किसान, मजदूर, नवजवान, छात्र सभी वर्गो के हित और विकास के लिए भूपेश बघेल सरकार द्वारा नित नई नई योजनाए बनाकर उसे अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुचाया जा रहा है, कोरोना संक्रमण काल में भी भूपेश बघेल सरकार ने लाखों लोगो को रोजगार उपलब्ध कराई है l राजू साहू ने आगे कहा यह जीत भूपेश बघेल सरकार के विकास की जीत है जिसके लिए मरवाही की जनता बधाई व धन्यवाद के पात्र हैं। छत्तीसगढ़ राज्य पृथक होने के बाद यह पहली सरकार है जिसे इतना बड़ा जनमत प्राप्त हुआ है, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद हुए सभी तीन उपचुनावों में कांग्रेस की जीत प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की नीतियों व लोकहित निर्णयों पर जनता की मुहर है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *