रायपुर वॉच

प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए अशोक धृतलहरे होंगे विस अध्यक्ष डॉ. महंत के निज सचिव, आदेश जारी

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर अशोक कुमार धृतलहरे को संविदा नियुक्ति पर निज सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने विधिवत आदेश जारी कर दिया है। अशोक कुमार धृतलहरे वरिष्ठ व प्रशासनिक कार्यों के जानकार अधिकारी रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान रायगढ़, कोरिया, मनेंद्रगढ़ और जांजगीर चांपा में एडिशनल कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। उनका उस क्षेत्र में लोगों के साथ काफी अच्छा मधुर संबंध रहा है। उनकी सेवा और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उन्हें अपने निजी स्थापना में निजी सचिव के पद पर नियुक्त किया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *