नंदुरबार । महाराष्ट्र के नंदुरबार में बुधवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया हैं। खामचौंदर गांव के पास एक बस के 40 फीट गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 35 लोग घायल हो गए। यह बस मलकापुर (बुलढाणा) से सूरत जा रही थी। घायलों को नंदुरबार के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार नंदुरबार के एसपी महेंद्र पंडित ने बताया कि बस में करीब 40 से ज्यादा लोग सवार थे। बस विसारवाडी के पास कोदईबारी घाट पहुंची थी तभी अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस के सीधे नीचे गिरने की वजह से ड्राइवर, क्लीनर और तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मौके पर नंदुरबार फायर विभाग और पुलिस की टीम स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचा रही है।
दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर 40 फीट गहराई में गिरी बस, 5 की मौत, 35 घायल
![](https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2020/10/14-2.jpg)