प्रांतीय वॉच

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज कि अध्यक्षता में अन्तर्राज्यीय बैठक का हुआ आयोजन

Share this

आफताब आलम/ बलरामपुर : बलरामपुर जिले मे पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, सरगुजा की अध्यक्षता में झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा राज्य के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों एवं संबंधित पुलिस महानिरीक्षकों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतर्राज्यीय बैठक का आयोजन किया गया |आज दिनांक 17 अक्टूबर को अपराह्न 12:00 बजे रतनलाल डांगी (भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, सरगुजा की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़, झारखंड एवं उड़ीसा राज्य के सीमावर्ती जिला बलरामपुर, जशपुर, गुमला सिमडेगा, सुंदरगढ़ व राउरकेला के पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस उप महानिरीक्षक के साथ अन्तर्राज्यीय बैठक का आयोजन किया गया।बैठक मैं मुख्य रूप से नक्सल/अपराध संबंधी सूचना का आदान प्रदान, संयुक्त नक्सली अभियान की कार्य योजना, अंतर्राज्यीय गिरोहों की सक्रियता एवं उन पर प्रभावी कार्यवाही, थाना एवं अनुविभाग स्तर पर अंतर्राज्यीय सूचनाओं का आदान-प्रदान के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, सरगुजा ने नक्सलियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए पुख्ता सूचना तंत्र मजबूत कर उनसे प्राप्त सूचनाओं को आपस में आदान-प्रदान करने तथा आवश्यकतानुसार संयुक्त ऑपरेशन चलाएं जाने सुझाव दिया गया। रामकृष्ण साहू (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र थाना समरीपाठ क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ा पहाड़ में नक्सलियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु जिला बल, सीआरपीएफ एवं सीमावर्ती राज्यों के पुलिस बल के माध्यम से एक योजना बनाकर संयुक्त ऑपरेशन चलाए जाने के संबंध में सुझाव रखा तथा जिले में घटित नक्सली घटनाओं की प्रकृति के संबंध में बताते हुए नक्सलियों की सूची का आपस में आदान-प्रदान किए जाने हेतु अनुरोध किया है। मीटिंग में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से रतनलाल डांगी (भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, रामकृष्ण साहू (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज, बालाजी राव सोमवार (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, जिला जशपुर तथा पुलिस महानिरीक्षक, रांची, पुलिस उप महानिरीक्षक, राउरकेला, पुलिस अधीक्षक गुमला, सिमडेगा, सुंदरगढ़, राउरकेला शामिल थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *