प्रकाश नाग/ केशकाल : केशकाल विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों दुष्कर्म व आत्महत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच शनिवार को केशकाल के गारावंडी निवासी युवक जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त था, अपने ही खेत के पेड़ में फंसी लगकार आत्महत्या कर लिया है। जिसके बाद परिजनों की रिपोर्ट के पर केशकाल पुलिस के द्वारा घटना में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गारावंडी निवासी युवक श्रावण कुमार नाग, पिता पिलाराम नाग, उम्र 21 वर्ष, निवासी गारावंडी जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त था तथा पिछले कुछ दिनों से शराब पीने का भी आदि था। शनिवार सुबह 8 बजे घर वालों को बताकर सायकल बनवाने निकला था, काफी देर होने के बाद जब वापस नही लौटा तो घर वाले उसे ढूंढने निकले थे। 12 बजे मृतक के पिता जब खेत पहुंचे तो अपने बेटे श्रवण को करंजी के पेड़ में लटका देखा। केशकाल थाना से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 3 बजे मृतक के परिजनों ने केशकाल थाना आकर घटना की सूचना दिए। जिसके बाद पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर जाकर शव नीचे उतारा गया। तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल लाकर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।
मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने अपने ही खेत के पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या

