- खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत मे आया कांग्रेसी पार्षद व एलडरमेन
- दोषियो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग
- गंडई नगर पंचायत मे फर्जी डीजल खरीदी का मामला
मयंक सुराना/ गंडई पंडरिया : नगर पंचायत गंडई मे फर्जी डीजल खरीदी का मामला अब गरम हो गया है साथ ही दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग उठने लगी है। गुरुवार को नईदुनिया मे खबर प्रकाशित होने के बाद कांग्रेसी पार्षद व एलडरमेंन संहित ब्लाक अध्यक्ष हरकत मे आ गए और सभी कांग्रेसी गुरुवार को ही दोपहर 1 बजे नगर पंचायत कार्यालय मे धावा बोल दिये और मामले को लेकर सीएमओ का घेराव करते हुये पूरे मामले की जांच कर दोषियो के खिलाफ सक्त कार्यवाही करने की मांग करते रहे। कांग्रेसियों की मांग पर सीएमओ ने कहा की मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के बाद शीघ्र ही कड़ी कार्यवाही का आश्वासन भी दिया। उल्लेखनीय है की नगर पंचायत गंडई में पदस्थ भृत्य दयालु साहू व अभियंता रूपेश राठिया के द्वारा इमरजेंसी वाहन की गाड़ी में डीजल को लेकर एक व्हाउचर तैयार किया गया था। जिसमे उस समय के तत्कालीन सीएमओ रहे खुमान सिंह कश्यप के सील और हस्ताक्षर लगा हुआ दस्तावेज था उसी स्लीप पर भंडारण प्रभारी दयालु साहू व अभियंता रूपेश राठिया के सील और हस्ताक्षर भी लगा हुआ था। लेकिन 26 जून को सी एम ओ कश्यप की मृत्यु होने के लगभग दो माह बाद हस्ताक्षर व सील लगना कही ना कही 420सी का मामला प्रकाश में आया है इस संबंध में निकाय के इस मामले में लिप्त कर्मचारियों पर संदेह के आधार पर नईदुनिया ने पड़ताल किया तो कही ना कही सच्चाई सामने आया। इस मामले पर गुरुवार को ही नईदुनिया मे “डीजल के फर्जी बिल मामले मे सीएमओ ने इंजीनियर सहायक को थमाया नोटिस” शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। खबर पढ़ते ही कांग्रेसी पार्षद व एलडरमेन हरकत मे आ गए और मामले को संज्ञान में लेते हुए गंडई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साकेत दुबे लगभग दोपहर 1 बजे सीएमओ के दफ्तर पहुँचकर हल्ला बोला। जहाँ सभी जनप्रतिनिधि ने एक ही स्वर पर तत्काल दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही की बात कही।
सीएमओ की कार्यप्रणाली से नाराज हुये कांग्रेसी :– ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साकेत दुबे ने कहा कि अधिकारी ने संज्ञान में लेकर तो संबंधित कर्मचारी को नोटिस तो दे दिया जिस पर उन कर्मचारी द्वारा जवाब भी दिया गया है लेकिन कार्यवाही अब तक नही हुई है। जिसे लेकर कांग्रेसी पार्षद और एल्डरमैन ऑफिस में डटे रहे। वही पार्षद भिगेश यादव ने सी एम ओ पर नाराजगी प्रगट करते हुए कहा कि कर्मचारी अगर दोषी है तो उस पर नियमानुसार जांचकर दोषी कर्मचारी पर कार्यवाही का आधार सी एम ओ को होता है। जो वह सक्षम है। सी एम ओ शुक्ला को कहा कि आप अभी कार्यवाही करे आज नोटिस दिए तीन दिन हो गए है। लेकिन कार्यवाही अब तक शून्य है वही सी एम ओ प्रमोद शुक्ला ने मौके पर आए सभी जनप्रतिनिधियो की बात को रखते हुए इसी हफ्ते दो तीन दिनों में कार्यवाही करने का भरोषा जताया।वैसे ही मौके पर उपस्थित पार्षदों में वार्ड 01 के पार्षद भिगेश यादव ने कहा कि जब तक कार्यवाही नही हो जाता तब तक वह ऑफिस नही आने की बात कहते हुए मौके से उठकर नाराज होकर चले गए।
सीएमओ दफ्तर में ब्लॉक अध्यक्ष साकेत दुबे, वरिष्ठ कांग्रेसी व एल्डरमैन महेशदास रात्रे, सूरज नामदेव, क्रांति ताम्रकार, लियाक़त अली खान, नारायण चतुर्वेदी, मोहसीन खान, शुभम बघेल मीडिया प्रभारी अमित टंडन पहुंचे यहे।

