प्रांतीय वॉच

कोरोना के संक्रमण रोकने 8 दिनों में 83319 घरों का किया सर्वे, सर्दी, खांसी, बुखार वाले 605 मरीज किए चिन्हित

तापस सन्याल/ भिलाई नगर। महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार नगर निगम और महिला एवं बाल विकास विभाग की सयुंक्त टीम कोरोना के रोकथाम को लेकर डोर टू डोर सर्वे कर रही हैं। कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को मास्क पहनने, भीड़-भाड़ वाले जगहों पर नहीं जाने और एक दूसरे के बीच निर्धारित दूरी बनाए रखने की अपील किया जा रहा है। सर्वे के दौरान परिवार के किसी सदस्य को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर कोरोना की जांच के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आठ दिनों में सयुंक्त टीम ने 83319 घरों का सर्वे कर चुकी है। सर्वे के दौरान 605 लोगों में कोरोना से संबंधित लक्षण पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 572 लोगों का आरएजी टेस्ट किया गया। जांच में 72 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। उनमें से 235 लोगों का जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया है।
आठ दिन में उच्च जोखिम वाले 66 व्यक्ति किए गए चिन्हित
5 से 12 अक्टूबर के बीच जोन-1, 2, 3, 4 और 5 के कर्मचारियों द्वारा किए गए सर्वे में 66 लोगों को उच्च जोखिम वाले व्यक्ति के रूप में चिन्हित किया गया। चिन्हित सभी व्यक्तियों की सूची जिला स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है। तुषार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि
इनमें से ऐसे व्यक्ति जो घर से बाहर नहीं निकल सकते उन्हें उनके घर पर ही कोरोना टेस्ट की सुविधा मुहैया कराई जा रही है!
जोन-1 नेहरू नगर की टीम ने 16808 घरों का सर्वे किया। सर्वे में 196 कोविड-19 के लक्ष्ण वाले व्यक्ति मिले। वहीं 19 लोगों को उच्च जोखिम वाले पाए गए। कर्मचारियों की सलाह के अनुसार 192 लोगों ने आरएजी टेस्ट कराया। इसमें से 22 लोगों का रिपोर्ट पाजिटिव आया। निगेटिव पाए गए 104 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट लिया गया।
जोन-2 वैशाली नगर की टीम ने 23129 घरों का सर्वे किया। सर्वे में 144 कोविड-19 के लक्ष्ण वाले व्यक्ति मिले। वहीं 23 लोगों को उच्च जोखिम वाले पाए गए। कर्मचारियों की सलाह के अनुसार 105 लोगों ने आरएजी टेस्ट कराया। इसमें से 23 लोगों का रिपोर्ट पाजिटिव आया। निगेटिव पाए गए 63 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट लिया गया।
जोन-3 मदर टेरेसा नगर टीम ने अब तक 14566 घरों का सर्वे किया। सर्वे में 138 कोविड-19 के लक्ष्ण वाले व्यक्ति के रूप में चिन्हित किया। 9 लोगों को उच्च जोखिम वाले पाए गए। कर्मचारियों की सलाह के अनुसार 135 लोगों ने आरएजी टेस्ट कराया। इसमें से 14 लोगों का रिपोर्ट पाजिटिव आया। निगेटिव पाए गए 27 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट लिया गया।
जोन-4 वीर शिवाजी नगर की टीम ने अब तक 13709 घरों का सर्वे किया। सर्वे में 59 कोविड-19 के लक्ष्ण वाले व्यक्ति के रूप में चिन्हित किया। 9 लोगों को उच्च जोखिम वाले पाए गए। कर्मचारियों की सलाह के अनुसार 54 लोगों ने आरएजी टेस्ट कराया। इसमें से 1 लोगों का रिपोर्ट पाजिटिव आया।
जोन-5 सेक्टर-6 की टीम ने अब तक 15107 घरों का सर्वे किया। जिसमें 68 कोविड-19 के लक्ष्ण वाले व्यक्ति के रूप में चिन्हित किया। 6 लोगों उच्च जोखिम वाले पाए गए। कर्मचारियों की सलाह के अनुसार 86 लोगों ने आरएजी टेस्ट कराया। इसमें से 12 लोगों का रिपोर्ट पाजिटिव आया। निगेटिव पाए गए 41 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *