रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदर बाजार निवासी इंदरचंद धाड़ीवाल का आज दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वे शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी थे। जैन समाज के साथ विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक संगठनों से भी वे जुड़े रहे।
कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदरचंद धाड़ीवाल के निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा है कि धाड़ीवाल जी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक कांग्रेस की सेवा की। धाड़ीवाल जी का निधन कांग्र्रेस परिवार की अपूरणीय क्षति है। कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिये भगवान से प्रार्थना करता है तथा यह भी कामना करता है कि शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति भगवान प्रदान करे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदरचंद धाड़ीवाल के निधन पर कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महामंत्री प्रशासन रवि घोष, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, राजेंद्र तिवारी सदस्य संचार विभाग, रमेश वर्ल्यानी सदस्य, आर पी सिंह सदस्य, सुरेंद्र शर्मा सदस्य, सुशील आनंद शुक्ला सदस्य, किरणमयी नायक सदस्य, विभोर सिंह सदस्य, रउफ कुरैशी सदस्य, विकास दुबे सदस्य, संदीप साहू सदस्य, नितिन भंसाली सदस्य, अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव सदस्य, इंजीनियर अमित यदु सदस्य, क्रांति बंजारे सदस्य, नीना रावतिया सदस्य, अधिवक्ता मोहन निषाद सदस्य ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है।