देश दुनिया वॉच

दिल्ली में महिला उत्पीडऩ के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

Share this
  • छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया दिल्ली में हुये गिरफ्तार
  • हाथरस में हैवानियत की घटना के शिकार पीडि़ता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे पीएल पुनिया और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर : हाथरस में हुई हैवानियत के शिकार मनीषा को न्याय दिलाने की मांग कर रहे राज्यसभा सदस्य एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया सहित कांग्रेसजनों को दिल्ली पुलिस ने राजीव चौक में गिरफ्तार किया। सांसद पीएल पुनिया के साथ पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, पूर्व सांसद उदित राज और दिल्ली महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष अमृता धवन के नेतृत्व में कांग्रेस का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन और गिरफ्तारी दी गयी। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेताओं को मंदिर मार्ग थाने में लाया गया। सारे गिरफ्तार कांग्रेसी नेता इस समय मंदिर मार्ग थाने में मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *