नगरी : छत्तीसगढ़ मेहर समाज के युवा वर्ग द्वारा समाज के युवाओं को पीएससी,बैंकिंग,रेल्वे,व्यापम आदि द्वारा ली जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए मेहर जन कल्याण समिति का गठन किया गया है! इस समिति के द्वारा सोहम कैरियर एकैडमी के नाम से एक निःशुल्क कोचिंग संस्थान की स्थापना की गईं है।इसी कड़ी में ऑनलाइन माध्यम (गूगल मीट) द्वारा समाज के विभिन्न जिलों से लगभग 75 युवाओं का सेमिनार आयोजित किया गया!जिसमें समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री खिलावन बघेल एवं कोषाध्यक्ष श्री राकेश मेहर ने युवाओं को इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की!साथ ही उन्होंने सभी युवाओं को भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए अपने अनुभवों को साझा करते हुए शुभकामनाएं दीं!प्रदेशाध्यक्ष श्री बघेल ने मेहर जन कल्याण समिति के द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी जमकर प्रशंसा करते हुए मेहर जन कल्याण समिति के प्रमुख श्री जितेंद्र रात्रे एवं उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की!साथ ही सभी अभ्यर्थियों को उनकी तैयारी के लिए हर संभव सहायता एवं समय समय पर स्वयं उपस्थित होकर निरन्तर मार्गदर्शन करते रहने का आश्वासन दिया!मेहर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री जितेंद्र रात्रे ने बताया कि इस निःशुल्क कोचिंग में समाज के विभिन्न पदों पर पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों प्रोफेसर तहसीलदार,व्याख्याता,बीईओ और अन्य अनुभवी समाजसेवकों द्वारा निरन्तर मार्गदर्शन किया जाएगा,उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि यह मुहिम युवाओं के कैरियर के साथ-साथ समाज के विकास में मील का पत्थर साबित होगा!
मेहर समाज के पदाधिकारियों द्वारा युवाओं को छत्तीसगढ़ पी.एस.सी. की तैयारी के लिए मिला प्रोत्साहन

