प्रांतीय वॉच

95 लाख की लागत से निगम ने सुंदर नगर बैकुंठधाम नाला के दोनों तरफ बनवाया रिटेनिंग वाल

Share this
  • केम्प क्षेत्र के घरों में नहीं भरेगा नाला का पानी

भिलाई नगर : सुंदर नगर बैकुंठधाम केम्प क्षेत्र के लोगों को निकासी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बारिश के दिनों में भी आसानी से पानी की निकासी हो जाएगी। नाला के आसपास रहने वाले लोगों को भी दिक्कत नहीं होगी और यह सब नाला सुदृढ़ीकरण कार्य से संभव हुआ है। जोन आयुक्त प्रीति सिंह ने बताया कि निगम प्रशासन ने वार्ड-21 सुंदर तालाब से गौरवपथ बैकुंठधाम तक बहने वाली नाला का 95 लाख की लागत से सुदृढ़ीकरण किया है। दो साल पहले महापौर श्री देवेन्द्र यादव की परिषद ने वार्ड-21 सुंदर नगर तालाब से गौरवपथ बैकुंठधाम तक बहने वाली नाला का सुदृढ़ीकरण का निर्णय लिया था। अधोसंरचना मद से फंड की स्वीकृति दी गई थी। 750 मीटर लंबा नाला के सुदृढ़ीकरण कार्य को दो चरण में कराया गया। गौरवपथ बैकुंठधाम से लेकर सुंदर नगर तालाब तक 750 मीटर लंबा नाला की सफाई के साथ कांक्रीट से दोनों तरफ रिटेनिंग वाल बनाने का कार्य लगभग पूरी हो गई है। इससे नाला दो मीटर चौड़ा और लगभग 5 फीट गहरा हो गया है। इससे आसानी से पानी की निकासी हो रही है। इस साल की बारिश में सुंदर नगर के अलावा आसपास के वार्डों के छोटे-बड़े नाला-नालियों में जाम या ओवर फ्लो की स्थिति नहीं बनी। आसानी से केम्प -2 तालाब, पावर हाउस मार्केट, टाटा लाइन, शारदापारा और वार्ड-20 प्रगति नगर के नालियों की पानी की निकासी हो गई है। नाला किनारे के घरों में भी पानी भरने या घुसने की शिकायत नहीं आई।
इन वार्डो के घरों में भर जाता था पानी
वार्ड पार्षद रिंकू राजेश प्रसाद का कहना कि जोन-3 अंतर्गत सबसे बड़ा कार्य नाला सुदृढ़ीकरण का हुआ है। काफी लंबे समय से क्षेत्र के लोग नाला के दोनों तरफ रिटेनिंग वाल बनवाने की मांग कर रहे थे। जो महापौर श्री देवेन्द्र यादव और निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर हुआ। पहले हर साल बारिश में आदर्श नगर, जेपी नगर, शांतिपारा और सुंदर के लोगों को निकासी की समस्या का सामना करना पड़ता था। नाला के किनारे बसे आदर्श नगर, जेपी नगर, शांतिपारा और सुंदर के लोगों को घरों में पानी भर जाता था। इससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता था। इसके अलावा नाला की सफाई में निगम प्रशासन की बढ़ी राशि खर्च होती थी। नाला के दोनों तरफ रिटेनिंग वाल बनाए जाने से कचरा फंसने या जाम की समस्या नहीं होगी। बारिश में भी पानी ओवर फ्लो नहीं होगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *