मैनपुर ( पुलस्त शर्मा ) – मैनपुर अंचल की महिलाओं ने आज भगवान बलभद्र का विधि विधान से भोग लगाकर हलषष्ठी कथा का पाठ करते हुए अपने संतानों के लंबी उम्र के लिए पूजन किया। ज्ञात हो, कि अपने पुत्र के सुख समृद्धि एवं चिरायु के लिए महिलाओं ने आज हलषष्ठी का निर्जला व्रत रखा।धार्मिक मान्यता है, कि हलषष्ठी का व्रत रखकर पूजन करने वाली महिलाओं के पुत्र समस्त विघ्नों से मुक्त हो जाते हैं।यह व्रत भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। दिन भर महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन गाते हुए अपने संतानों के सुख समृद्धि के लिए पूजा पाठ किया गया।
महिलाओं ने हलषष्ठी पूजन कर मंगल कामना किए
