( बलौदाबाजार ब्यूरो ) | मानसून के दौरान जिले के सभी छहो तहसीलो मे आज सबेरे समाप्त 24 घंटे के दौरान समान्य वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 10 मिली मीटर वर्षा सिमगा,भाटापारा एवं पलारी तहसील मे दर्ज की गई है। इसे मिलाकर जिले में 1 जून से 6 अगस्त तक 566.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक कसडोल तहसील में सर्वाधिक 820 मिली मीटर औसत वर्षा,भाटापारा तहसील मे 654 मिली मीटर औसत वर्षा,सिमगा तहसील मे 583 मिली मीटर औसत वर्षा, बलौदाबाजार तहसील में 518.5 मिली मीटर औसत वर्षा,बिलाईगढ़ तहसील में 417 मिली मीटर औसत वर्षा एवं पलारी तहसील में 408 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले दस वर्षों की तुलना में अब तक हुई वर्षा 105.3% अधिक हैं।