BREAKING CG NEWS

WhatsApp Hack: कांग्रेस के पूर्व विधायक का WhatsApp हैक , हैकर लोगों को मांग रहा पैसा

Share this

WhatsApp Hack: रायपुर। छत्तीसगढ़ में साइबर ठग लगातार नेताओं को निशाना बना रहे हैं। इस बार ठगों ने कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया है।  जानकारी के अनुसार, हैकर बृहस्पति सिंह के नाम से लोगों को मैसेज भेज रहा है कि उसे तत्काल पैसों की जरूरत है और उसका UPI काम नहीं कर रहा है।

बृहस्पति सिंह के अकाउंट से हैकर कर रहा चैट

चैट में हैकर पहले “Hello” और “Ek help chahiye tha” लिखकर बातचीत शुरू करता है। इसके बाद वह कहता है कि उसे कुछ राशि की तत्काल आवश्यकता है और उसका UPI काम नहीं कर रहा है। जब सामने वाला व्यक्ति मदद के लिए तैयार होता है, तब वह 28,000 रुपये भेजने की मांग करता है और QR कोड भेजने की बात कहता है।

पुलिस से की शिकायत

मामले की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने रायपुर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि हैकर्स उनके नंबर का दुरुपयोग कर लोगों से पैसे मांग रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी गई है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *