CG POLICE TRANSFER: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। विभिन्न विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों के बीच अब राजधानी रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने एक आदेश जारी करते हुए एक साथ 38 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस तबादला सूची में उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


