प्रांतीय वॉच

इन स्थानों के लिए सुरक्षा जवानों की हो रही बम्पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई…

Share this

बालौद : एसपी बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर जिला बालोद में जिजीविषा के तहत जिले के बेरोजगार शिक्षित युवको के लिए रोजगार हेतु एस.आई.एस सुरक्षा एंजेसी प्रायवेट लिमिटेड में सुरक्षा जवान के 250 पद व सुरक्षा सुपरवाईजर के 50 पद लिया जाना है। जिसमें जिला बालोद के थाना गुरूर, कंवर, पुरूर क्षेत्र के ग्राम बोहारडीह मैदान में 13. सितम्बर को सुबह 9 से 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

थाना गुण्डरदेही , रनचिरई, अर्जुन्दा के युवको के लिए भर्ती स्थल गुण्डरदेही हाईस्कूल मैदान में दिनांक 14 सितम्बरको सुबह 9 से 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। थाना बालोद के युवको के लिए भर्ती स्थल बालोद सरयू प्रसाद स्टेडियम मैदान में 15 जून को सुबह 9 से 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। थाना राजहरा, डौण्डी, माहामाया के युवको के लिए भर्ती स्थल राजहरा फुटबाल मैदान में दिनांक 16 सितम्बर को सुबह 9 से 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

इसी प्रकार थाना डौण्डीलोहारा, मंगचुवा, देवरी, सूरेगांव के युवको के लिए भर्ती स्थल थाना डौण्डीलोहारा के पास ग्राम बटेरा मैदान में दिनांक 17 सितम्बर को सुबह 9 से 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। सुरक्षा एंजेसी द्वारा जिला बालोद में शिक्षित बेरोजगार युवको को रोजगार का सुनहर अवसर प्रदाय किया जा रहा है योेग्यता रखने वाले उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेज के साथ निर्धारित दिनांक में उपस्थितहोने के निर्देश दिए गए है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *