देश दुनिया वॉच

पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाना बलात्कार है या नहीं? अगले हफ्ते SC में होगी सुनवाई

Share this

नई दिल्ली: वैवाहिक बलात्कार कानूनी रूप से अपराध है या नहीं अब सुप्रीम कोर्ट इस मसले पर सुनवाई करेगा। उच्चतम न्यायालय इस मामले में अगले हफ्ते सुनवाई करेगा। बता दें कि मैरिटल रेप के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की बेंच के विभाजित फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

दरअसल 11 मई को दिल्ली हाईकोर्ट के 2 जजों ने अलग-अलग फैसला दिया था। जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सभी याचिकाओं को एक साथ सुनकर तय करेगा कि मैरिटल रेप अपराध है या नहीं ?

भारतीय कानून में मैरिटल रेप कानूनी अपराध नहीं है, हालांकि इसे अपराध घोषित करने की मांग को लेकर कई संगठनों की ओर से लंबे वक्त से मांग चल रही है। याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आईपीसी की धारा 375(दुष्कर्म) के तहत वैवाहिक दुष्कर्म को अपवाद माने जाने को लेकर संवैधानिक तौर पर चुनौती दी थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *