देश दुनिया वॉच

पाकिस्तान में आई बाढ़ पर ‘राहुल गांधी’ ने जताई संवेदना, ट्वीट कर कहा – यह एक भयानक त्रासदी

Share this

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान में आई बाढ़ पर संवेदना जताई है। सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा – पाकिस्तान में आई बाढ़ एक भयानक त्रासदी है। प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।

बता दें कि पाकिस्तान में बाढ़ ने जमकर तबाई मचाई है। देश का कई हिस्सा बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। कई लोगों की जान जा चुकी है, वहीं सैकड़ों लोग बेघर हो गए है। जिस पर राहुल गांधी ने पाकिस्तान में आई बाढ़ को एक भयानक त्रासदी बताया है।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव एंटोनियो गुटेरस दो दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुनिया के अन्य राष्ट्रों से पाकिस्तान की मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि विनाशकारी बाढ़ के बाद पाकिस्तानी लोगों के साथ अपनी गहरी एकजुटता व्यक्त करने के लिए मैं पाकिस्तान आया हूं। मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बड़े पैमाने पर समर्थन की अपील करता हूं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *