अफताब आलम
बलरामपुर/ बलरामपुर- रामानुजगंज विधान सभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक बृहस्पति सिंह के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, आपको बता दें कि बलरामपुर रामानुजगंज विधानसभा के विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वृहस्पति सिंह ने सभी विकास खंडों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुलाकर कार्यकर्ताओं से उनका हालचाल एवं क्षेत्र की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया |
वही विधानसभा क्षेत्र के धर्म गुरुओं को भी बुलाकर आशीर्वाद लेते हुए साल श्रीफल देकर सम्मानित किया, विधायक बृहस्पति सिंह ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में हमारे जिन भी गांव में, जिन ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में जो भी समस्याएं हैं आप लोग खुल कर बताएं ताकि उसका निराकरण किया जा सके, आज बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाकर हमने आप लोगों से क्षेत्र के हाल-चाल जानने आपको बुलाया है, कार्यकर्ताओं से प्राप्त क्षेत्र की समस्याओं को तत्काल निराकरण एवं विकास कार्य को प्राथमिकता से कराए जाने की बात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सिंह ने कहा |
इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि आफताब आलम,जशिम अंसारी,एल्डरमेन जफर अहमद,सेराज खान,कलाम खान,नगर अध्यक्ष सुन्दरमनी मिंज,अशोक जयसवाल,इजहार अहमद,रिपूजित सिंह देव,सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता सभी ग्राम पंचायत के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित थे |