
(रायपुर ब्यूरो ) | छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 4 सितंबर 2022 को सुबह 11:00 बजे विप्रा भवन समता कॉलोनी रायपुर में आयोजित की जा रही है | इस कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष योगायोग, मुख्य अतिथि प्रमोद दुबे सभापति नगर पालिका निगम रायपुर, विशिष्ट अतिथि मृत्युंजय दुबे पार्षद सुंदर नगर, सरिता तरुण शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉक्टर सरिता दुबे प्रदेश संयोजक | इस कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती प्रीति शुक्ला प्रदेश कोषाध्यक्ष द्वारा किया जाएगा एवं इस कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती भारती किरण शर्मा प्रदेशाध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा किया जा रहा है | इस कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ गणमान्य जन मौजूद रहेंगे |
