नई दिल्ली: 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा और मतगणना 19 अक्टूबर को होगी। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने सूत्रों के हवाले से दी है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा, इसमें नामाकंन के लिए 24 सितंबर और अंतिम तिथि 30 सितंबर होगी। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही हैं।
17 अक्टूबर को होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, 19 अक्टूबर को होगी मतगणना
![](https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2022/08/b33.jpg)