प्रांतीय वॉच

बच्ची को नहलाने ले गया पिता, पानी में डूबाकर मार डाला, फिर नदी में फेंक दी लाश

Share this

बिलासपुर: जिले में 5 साल की मासूम बच्ची की हत्या करने वाले सौतेले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार दोपहर नहलाने के बहाने उसे एनीकट ले गया था और वहां उसे डूबा दिया। इसके बाद उसकी लाश को पानी में फेंक दिया और घर आकर सो गया। दूसरी ओर मासूम बच्ची को उसकी मां और पुलिस रात भर खोजती रही। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक तोरवा क्षेत्र के पटेल मोहल्ला निवासी राधिका लहरे रोजी-मजदूरी करती हैं। गुरुवार की रात वह तोरवा थाने पहुंची और अपने पांच साल की बेटी पायल के गायब होने की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पिता की हरकतों पर पुलिस ने उससे पूछताछ की, तब उसने नशे की हालत में हत्या करना स्वीकार किया।

टीआई ने बताया कि महिला राधिका के 10 वर्षीय बालक और बच्ची पायल साथ रहते थे। मन्नू उनका सौतेला पिता था। वह पायल को पसंद नहीं करता था और उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। आरोपी मन्नू ने पुलिस को बताया कि वह हमेशा खर्च करने के लिए पैसे मांगती थी, जिसकी वजह से उसने नशे में उसकी हत्या कर दी। होश में आने के बाद आरोपी मन्नू पुलिस के सामने रोने लगा और बोला कि उससे बहुत बड़ी गलती हुई और पछतावा हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *