देश दुनिया वॉच

सितंबर महीने में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें सभी जरूरी काम…

Share this

नई दिल्ली: साल 2022 का सितंबर महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से संबंधित कुछ जरूरी काम निपटाने हैं तो बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। जारी किए गए छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक सितंबर में 13 दिन तक बैंक बंद रहेंगे।

बता दें कि इस महीने में गणेश चतुर्थी, श्री नारायण गुरु जयंती समेत कुछ त्यौहार है। ऐसे में जल्द से जल्द बैंक से जुड़े सभी काम जल्द निपटा लें।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार सितंबर में आठ छुट्टियां हैं, इनमें 10 सितंबर भी शामिल है। इस दिन कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में श्री नारायण गुरु जयंती के चलते छुट्टी रहेगी। वहीं दूसरा शनिवार होने के चलते इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

सितंबर महीने में इस दिन रहेंगी बैंकों में छुट्टियां

1 सितंबर – पणजी में गणेश चतुर्थी (दूसरे दिन) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
4 सितंबर – महीने का पहला रविवार।
6 सितंबर – कर्मा पूजा के उपलक्ष्य में रांची में बैंक बंद रहेंगे।
7 सितंबर – पहले ओणम के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
8 सितंबर – तिरुवोनम के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
9 सितंबर – इंद्रजात्रा के चलते गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
10 सितंबर – श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। देश के अन्य हिस्सों में भी बैंक दूसरा शनिवार होने के चलते बंद रहेंगे।
11 सितंबर – महीने का दूसरा रविवार।
18 सितंबर – महीने का तीसरा रविवार।
21 सितंबर – श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
24 सितंबर – महीने का चौथा शनिवार।
25 सितंबर – महीने का चौथा रविवार।
26 सितंबर – इंफाल और जयपुर में लैनिंग्थौ सनमही के नवरात्रि स्थापना/मेरा चौरेन हौबा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *