देश दुनिया वॉच

महाराष्ट्र के जलगांव में कुल्हाड़ी से काटकर चार बच्चों की हत्या, जांच के लिए तीन टीमों का गठन

Share this

मुंबई: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में चार बच्चों की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई. ये चारों बच्चे रावेर तालुक के बोरखेड़ा शिवार गांव में एक खेत में बने मकान में बच्चे खून से लथपथ पाए गए. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार देर शाम बताया कि मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है.अधिकारी ने कहा, “घटना उस वक्त हुई जब बच्चों के माता-पिता अपने बड़े बेटे के साथ किसी संबंधी की मृत्यु के बाद के कर्मकांड में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश गए थे. खेत का मालिक सुबह जब खेतों पर गया तो उसने चारों भाई-बहनों को खून से लथपथ पाया और इसकी सूचना तत्काल गांववालों को और पुलिस को दी.” अधिकारी ने बताया कि रावेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संगीता (13), राहुल (11) अनिल (8) और ननी (6) के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. उन्होंने बताया, ‘बच्चों की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है और उनके गले पर गहरे घाव हैं.’ पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है. पुलिस ने मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया है. नासिक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रताप दिवाकर ने बताया कि जलगांव पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *