रायपुर वॉच

Weather Update : 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, इन इलाकों में बाढ़ का अलर्ट

Share this

Weather Update : पूरे भारत में मानसून के दूसरे चरण की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बारिश से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं तो कई राज्यों में किसानों का राहत मिली है। इस बीच भारत मौसम विभाग(IMD) ने देश के 10 राज्यों में 20 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं कई इलाकों में बाढ़ का भी खतरा बढ़ा गया है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। इस भारी बारिश से तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आएगी। इसके अलावा 17 अगस्त से 18 अगस्त के बीच सौराष्ट्र और कच्छ के इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं गोवा और कोंकण के इलाके में 20 तारीख तक बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट-

प्रदेश में गरज चमक के साथ एक-दो स्थानों पर वज्रपात भी हो सकती है। 18 अगस्त से प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में स्थित चिन्हित निम्न दाब का केंद्र, कोटा, शिवपुरी, सीधी, डाल्टनगंज, पुरुलिया, कोलकाता, और उसके बाद पूर्व- दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

19 अगस्त को एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने की संभावना बन रही है। 18 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। वहीं 19 अगस्त से प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है।

गंगा के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा

गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बीते मंगलवार रात आठ बजे तक गंगा-यमुना का जलस्तर चार-चार सेंटीमीटर प्रति घंटा की गति से बढ़ रहा था। अगले तीन-चार दिन तक गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में बाढ़ को लेकर अलर्ट

मध्य प्रदेश में भी नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रहीं हैं। जिससे मध्य प्रदेश के कई जिलों पर संकट मंडरा रहा है। बारिश से बांध लबालब हो गए हैं। जिसके बाद डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे निचले इलाकों के डूबने का खतरा बढ़ गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद ग्राउंड जीरो पर मोर्चा संभाल लिया है।

ओडिशा में भी बाढ़ अलर्ट

13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र के कारण ओडिशा में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते राज्य के 10 जिलों बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। बाढ़ के कारण कई जिलों की नदियां उफान पर हैं। साथ ही प्रदेश के निचले स्तर में पानी घुसने से कई लोग बेघर हो गए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *