रायपुर वॉच

ब्रेकिंग न्यूज़. दुर्ग में आज बीजेपी की अहम बैठक

Share this

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी मिशन 2023 को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। इसे लेकर समय-समय पर संभाग स्तरीय बैठक लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रिचार्ज किया जा रहा है। आज भी दुर्ग भाजपा कार्यालय में बैठक होगी। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से लेकर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जैसे बड़े नेता भी शामिल होंगे। बैठक में संभागीय स्तरीय पदाधिकारियों से रिव्यू लिया जाएगा। इससे पहले भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बताया जा रहा है कि वो जनता के बीच कैसे और किन मुद्दों को लेकर जाएं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद कल पहली बार अरुण साव दुर्ग आ रहे हैं। इसके साथ ही बैठक में दुर्ग सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय समेत प्रदेश के अन्य बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *