मुकेश साहू भाटापारा:-आजादी के 75 वर्ष पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भाटापारा विधानसभा में आयोजित पदयात्रा के तीसरे दिन ग्राम दतरेंगी से कढ़ार , जरहागांव होते सिंगारपुर पहुंची । रक्षाबंधन का दिन और गिरते पानी के बाद भी पदयात्री गण देश प्रेमी गाना के धुन में तिरंगा लेकर चलते रहे।
सभी ने छाता का उपयोग भी किया। पदयात्रा प्रभारी सुनील महेश्वरी ने कहा कि तिरंगा में लगे 24 चक्र का अर्थ केंद्र की मोदी सरकार पहले समझ ले और उस दिशा में कार्य करें तभी तिरंगा का सम्मान कहलाएगा
ग्राम दतरेंगी से पदयात्रा को झंडी दिखाकर निगम मंडल सदस्य सतीश अग्रवाल ने आगे गांव के लिए रवाना किया।
पदयात्रा प्रभारी सुनील महेश्वरी ने कहा कि तिरंगे का महत्व भाजपा सरकार को अब समझ में आ रहा है लेकिन मोदी सरकार की कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहता है केंद्र की मोदी सरकार जनता को अब तक इसी बात को लेकर उनका विश्वास नहीं जीत पाई है इसलिए वह जनता के बीच कन्फ्यूजन का मामला पैदा करती है। पंडित जवाहरलाल नेहरू जिन्होंने अपने परिवार के सब सुविधाओं को छोड़कर आजादी की लड़ाई लड़ी और सन 1929 में तिरंगे का झंडा फहराया, साथ ही उन्होंने एक दशक से ज्यादा समय तक आजादी के लिए जेल काटा। महेश्वरी ने आगे कहा कि देश का प्रधानमंत्री नेहरू गांधी परिवार से डरता है। उन्हें अच्छे से पता है या एक सच्चा परिवार है जो की देश की जनता के दिलों में राज करती है आज नहीं तो कल भाजपा और मोदी को जनता समझेगी।
कार्यक्रम को भाटापारा मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा, गोपाल साहू,दीपक वर्मा, गौरी भृगु , ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अमर मंडावी ने भी संबोधित करते हुए कहा की देश में लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया जा रहा है।मूलभूत समस्याओं से हटकर जनता को भ्रमित करने में मोदी सरकार को पी एच डी है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
भुनेश्वर साहू, आबिद खान,सुंदर साहू ,मनहरण वर्मा, रवि ध्रुव विनोद सोनवानी,द्वारिका यादव ,भुजबल साहू, मनहरण साहू,बृजमोहन वर्मा , धरमू यादव,आरिफ खान,मोतीराम ध्रुव,पतिराम ध्रुव,हरीश लहरे मनीष पजवानी ,महेंद्र साहू,नरेंद्र साहू,दारा साहू,लोकेश शर्मा भागवत वर्मा,राजू वर्मा ,बृजलाल मिरी,पंचराम मिरी , कमलेश साहू, दाऊ लाल साहू सीताराम बांधे,प्रमोद साहू,गब्बर साहू,रामखिलावान साहू,पंकज ध्रुव, छन्नू लाल ढीवर,अजीत वर्मा टीकाराम ध्रुव गयाराम वर्माआदि सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

