प्रांतीय वॉच

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की ‘हमर तिरंगा अभियान फिल्म’ की लांचिंग

Share this

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को अपने आवास में एक फिल्म लॉन्च किया है। यह फिल्म आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के लिए चलाए जा रहे सरकार की हमर तिरंगा अभियान पर आधारित है।

सीएम बघेल ने बटन दबाकर इस फिल्म की लॉन्चिंग की। बता दें कि छत्तीसगढ़ में हमर तिरंगा अभियान की शुरुआत की जा चुकी है। इस अभियान में प्रदेश के नागरिक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सीएम भूपेश के आह्वान पर तिरंगा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा हैं। इसी कड़ी में जनसंपर्क विभाग ने इसे और बेहद रुप से प्रसारित करने के लिए दो वीडियो बनाया है। जिसे मुख्यमंत्री बघेल ने लॉन्च किया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *