प्रांतीय वॉच

बेरोजगारों से ठगी करने का गिरोह सक्रिय, गांव-गांव घुमकर दे रहे लुभावना झांसा

Share this

रवि मुदिराज/राजनाँदगाँव : राजनांदगाँव सहित आसपास के जिलों में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने का गिरोह सक्रिय है और गाँव.गांव घुमकर बेरोजगारों के गरीब माता पिता से सम्पर्क कर लुभावना झांसा देकर ठगी का काम किया जा रहा है। इससे बेचारे गरीब लोग ऐसे मास्टर माइंड ठगबाजों का शिकार हो रहे है और उन्हे पुलिस का कोई भय नही रह गया है। राजनांदगाँव से लगभग नौ किलो मीटर पर स्थित ग्राम पंचायत तिलई के निवासी किसान धन्नु साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसकी पुत्री हेमलता को शिक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर लगभग सवा लाख रूपये दिलीप देवांगनए सुबीर सेन के साथ अनिल कुमार रायजादा ने षडयंत्र कर पैसा लिया है। नौकरी नही लगने पर परेशान होकर धन्नु साहू ने इन लोगों से अपनी दी गई रकम की वापसी की मांग की तो वह बहाना बनाते हुए घुमाते रहे और आज तक उसे न्याय नही मिला है। धन्नु साहू ने बताया कि दुर्ग निवासी सुबीर सेन को रकम नही लौटाने पर पुलिस में शिकायत करने की बात करने पर उसने चेक दिया था। इस चेक को अनिल कुमार रायजादा ने अपने पास रखकर सुबीर सेन के घर जाकर कई किश्तों में नगद वसूली किया है। यह बात सुबीर सेन और उसकी पत्नी ने मुझे स्वयं बताया है। परन्तु आज तक न तो मुझे कोई चेक या एक भी रूपया नगद नही मिला है और यह सब लोग मुझे षडयंत्र कर बार.बार घुमाकर मानसिक व शरीरिक प्रताडऩा दे रहे है। इस आशय की शिकायत मैने लालबाग थाना में करने के बाद कार्यवाही न होने पर शहर कोतवाली में 15ण्07ण्2020 क ो की हैए परंतु आज तक कोई उचित कार्यवाही नही की गई है। इस मामले से जुड़े लोग खुलेआम घुम रहे हैए इससे मुझे लगातार मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धन्नु साहू ने बताया कि पूर्व पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला साहब के बाद नये पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत की कापी दी गई है। इसके साथ यह शिकायत की प्रतिलिपि राज्यपालए मुख्यमंत्रीए गृहमंत्रीए डीण्आईण्जीण्ए आईण्जीण् को भी प्रेषित की गई है। धन्नु साहू ने यह भी बताया कि मैने राजनांदगाँव जिले के पक्ष व विपक्ष दोनों नेताओं को अपनी आपबीती सुनाते हुए शिकायत भेजी है और न्याय की गुहार लगाई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *