प्रांतीय वॉच

नगर पालिका बलरामपुर के विधायक प्रतिनिधि बनाये गए-आफताब आलम

Share this

बलरामपुर/ बलरामपुर जिला मुख्यालय के नगर पालिका परिषद बलरामपुर में बलरामपुर- रामानुजगंज विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वृहस्पत सिंह ने अपने विधायक प्रतिनिधि के रूप में पूर्व पार्षद आफताब आलम को पत्र जारी कर अपना विधायक प्रतिनिधि बनाते हए उसकी कॉपी नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी बलरामपुर को प्रेषित किया है |

आपको बता दें कि नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि आफताब आलम विगत तीन पंचवर्षीय नगर पालिका बलरामपुर के पार्षद के रूप में वार्ड क्रमांक 13 से वार्ड की जनता का प्रतिनिधित्व करते आ रहे थे, वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव के पद पर भी है |
वही विधायक बलरामपुर- रामानुजगंज तथा सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वृहस्पत सिंह ने पत्र जारी करते हुए बलरामपुर नगर पालिका परिषद के विधायक प्रतिनिधि बनाते हए पूर्व पार्षद आफताब आलम को नगर विकास से संबंधित कार्यों की देख रेख के साथ नगर पालिका में नगर वासियों की जरूरतों को प्राथमिकता से कराने की जवाबदारी सौंपी है |
नव नियुक्त विधायक प्रतिनिधि आफताब आलम के नियुक्ति से उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है, वही क्षेत्रीय विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वृहस्पत सिंह को आफ़ताब आलम के समर्थकों तथा नगर वासियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है |
नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि आफताब आलम ने छत्तीसगढ़ वॉच से खास बात चीत में चर्चा करते हुए कहा कि जिस विश्वास और भरोसे के साथ आदरणीय विधायक जी ने मुझेअपना प्रतिनिधि बनाये है, और मुझे जो जवाबदारी दी है, में उसे हर सम्भव पूरा करने का प्रयास करूंगा |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *