प्रांतीय वॉच

महासमुंद से बड़ी खबर : भाजपा के 8 पार्षदों को संगठन ने 6 साल के लिए किया निष्कासित

Share this

महासमुंद/ महासमुंद नगर पालिका परिषद में भाजपा की बहुमत होने के बाद भी अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद भाजपा संगठन ने सख्त रवैय्या अपनाते हुए अपने 8 पार्षदों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षों के लिए संगठन के प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासमंत्री (संगठन) पवन साय द्वारा जो निष्कासन आदेश जारी किया गया है उसमें पार्षद मीना वर्मा, हफीज, करैशी, माधवी सिक्का, मंगेश रांकसाले, महेन्द्र जैन, मुन्ना देवार, पवन पटेल, मनीष वर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। प्रदेश महासमंत्री द्वारा जारी निष्कासन आदेश में 8 पार्षदों पर आरोप है कि उन्होंने महासमुंद नगर पालिका परिषद में भाजपा के निर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर के खिलाफ कांग्रेस के साथ सांगगांठ कर अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से अपदस्थ किया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *