रायपुर वॉच

जमीन विवाद को लेकर भाई और भाभी की जघन्य हत्या

Share this

रायपुर। बिलासपुर के सिविल लाइन(civil Line) थाना क्षेत्र के मिनी बस्ती में छोटे भाई ने पत्नी के साथ मिलकर बड़े भाई तथा भाभी की टंगिए तथा तब्बल से जघन्य हत्या कर दी। दोनों भाइयों के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद (Conflict)चल रहा था।सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनी बस्ती में छोटे भाई ने पत्नी के साथ मिलकर अपने बड़े भाई और भाभी की जघन्य हत्या कर दी। दोनों भाइयों के मध्य जमीन विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी, उनकी सकरी के पास सैदा गांव में 7 एकड़ भूमि है, जिसको लेकर दोनों भाइयों ने सिविल लाइन थाने में कई बार रिपोर्ट लिखाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि समझौता करा उन्हें थाने से भगा दिया, नतीजा जमीन को लेकर दो लोगों की हत्या हो गई। बड़े भाई तथा छोटे भाई दोनों का परिवार बर्बाद हो गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात से मोहल्ले में सनसनी फैल गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *