रायपुर वॉच

कलम बंद-काम बंद, सरकारी दफ्तरों में कामकाज रहेगा ठप, आज अधिकारी और कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर

Share this

रायपुर।केंद्रीय कर्मचारियों के समान 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता सहित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एक बार फिर लामबंद हो गए है। छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने आज एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से आज प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

आपको बता दे कि सभी कर्मचारी अधिकारी राजधानी के बूढ़ातालाब धरना स्थल पर जुटेंगे और प्रदेश सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने अपनी आवाज बुलंद करेंगे। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में 12 प्रतिशत कम मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है। जबकि अन्य पड़ोसी राज्यों में राज्य कर्मचारियों को केंद्र के समान मंहगाई भत्ता प्रदान किया जा रहा है।

अनिश्चितकालीन धरना ( strike) की रुपरेखा

बताया कि आज  आंदोलन के बाद मांगे पूर्ण नहीं होने पर प्रांतीय आव्हान पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की रुपरेखा तैयार होगी और शासन का काम ठप कर दिया जायेगा। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि ऐसा लगता है महंगाई सिर्फ कर्मचारी अधिकारियों के लिये नहीं बढ़ा है बाकी सब महंगाई का भार झेल रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *