रायपुर वॉच

अब बसों से हो रही गांजे की तस्करी, रायपुर के बस स्टैंड से फिर पकड़ाया तस्कर, 29 किलो गांजा जब्त

Share this

रायपुर। उरला पुलिस ने एक आरोपित से 29 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

कुछ दिनों पूर्व उरला पुलिस द्वारा लगभग पहले पांच क्विंटल एवं 50 किलो गांजा पकड़ा गया था। उन्ही आरोपियों से पूछताछ पर कुछ अहम जानकारी हाथ लगी थी। इधर, आज सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बैगों में काफी सारा गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहा है। उक्त सूचना पर उरला पुलिस तत्काल मौके पर रवाना हुई। सूचना की तस्दीक की गई। वहां पर एक व्यक्ति खड़ा था और उसके पास तीन बैग तथा एक थैला था।

पुलिस को देखकर वह घबरा कर भागने की कोशिश कर रहा था जिसे पुलिस पार्टी द्वारा त्वरित घेराबंदी कर पकड़ा गया। उस संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी में तीन बैग तथा एक थैला में भरा हुआ गांजा मिला। जिसका वजन 29 किलोग्राम कीमती लगभग कीमती 2.90 लाख रूपये है। आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी गांजा का कई खेपों का सप्लाई उड़ीसा से उ.प्र. के अलग-अलग जगहों में कर चुका है और हर बार पुलिस से बच निकलने की बात भी स्वीकार किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *