डेस्क। हाल में ही एलन मस्क ने सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ट्विटर इंक को खरीदने के लिए 43 अरब डॉलर का ऑफर दिया था. मस्क ने अमेरिकी सिक्योरिटी नियामक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फोर्ब्स के मुताबिक एलन मस्क इस समय दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी हैं।
चार साल पुराना है मामला
मस्क ने 4 साल पुराने इस मसले पर कहा है कि उनकी इलेक्ट्रिकल कार कंपनी को फंडिंग की कोई दिक्कत नहीं थी, जिस समय उन्होंने इसे प्राइवेट करने के बारे में ट्वीट किया था. अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने बेवजह कंपनी की जांच शुरू कर दी. एलन मस्क ने एक समारोह में कहा, “इस वजह से मुझे सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन से गैर कानूनी तरीके से समझौता करना पड़ा.”
क्या था मामला?
अमेरिका के प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग ने मस्क पर टेस्ला कंपनी को प्राइवेट बनाने के संबंध में गलत बयान देकर प्रतिभूति संबंधी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था. आयोग ने एक संघीय अदालत में याचिका दायर कर मस्क को टेस्ला प्रमुख के पद से हटाने की मांग की थी।
रएउ पर बड़ा आरोप
एलन मस्क ने कहा कि इसके बाद उन्हें इस मामले के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन से समझौता करना पड़ा क्योंकि बैंकों ने धमकी दी थी कि अगर वे ऐसी से तालमेल नहीं बिठाते तो उन्हें पूंजी उपलब्ध कराने में दिक्कत आ सकती है. इसके बाद इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला तुरंत दिवालिया हो सकती थी।

