संजय महिलांग
बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की सहमति से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी की अनुशंसा पर भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामकुमार भट्ट ने पंचायत प्रकोष्ठ में जिला संयोजक बेमेतरा के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता हरि किशन कुर्रे को नियुक्त किया है। वहीं सह-संयोजक प्रेम वर्मा को बनाया गया है। हरिकिशन की नियुक्ति पर पूरे बेमेतरा जिला भाजपा में हर्ष की लहर व्याप्त है। गुरुवार को घोषणा के बाद से ही कुर्रे को लगातार फोन एवं सोशल मीडिया पर बधाई संदेश मिल रहे है। वहीं नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपाइयों ने हरिकिशन की नियुक्ति की जानकारी होते ही आतिशबाजी व मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया है।
ज्ञात हो कि हरिकिशन कुर्रे नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंघ के जमाने से ही राजनीतिके चर्चित नाम है, विधानसभा में उनकी अच्छी खासी पैठ मानी जाती है, वे क्षेत्र के सतनामी समाज से एक बड़े नेता के रूप में जाने जाते है। संघ में भी हरिकिशन शुरू से सक्रिय रहे है। नवागढ़ विधानसभा में भाजपा के शुरुआत ले समय झंडा उठाने वाले दिग्गजो में इनकी गिनती की जाती है।
नियुक्ति पर हरिकिशन कुर्रे ने कहा कि वे राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार भट्ट को इस दायित्व के योग्य समझने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। वहीं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा एवं जिला महामंत्री विकास धर दीवान का आभार जताते हुए कहा कि बेमेतरा जिला संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर वे खरा उतरेंगे। संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है।
कुर्रे की नियुक्ति पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, नरेंद्र शर्मा, फिरतु राम साहू,चन्द्रपाल साहू, दीपक तिवारी,रीना साहू,बबलु राजपूत, छन्नू गुप्ता, राजेन्द्र खुराना,राजेन्द्र मिश्रा, होरिलाल सिन्हा, सुभाष सोनी, दुर्गा सोनी,मिंटू बिसेन, सुरेश साहू, दयावंत धर बांधे, गिरेन्द्र महिलांग, प्रदीप शुक्ला, देवादास चतुर्वेदी, मधु रॉय, निमिराज सोनवानी,विकास घरडे, अनुज दिवाकर, डॉ जगजीवन खरे,मनमोहन बघेल,गुरमुख भार्गव,सुरेश निषाद, अभिषेक राजपूत, गजेंद्र साहू, महेश टण्डन, कपिल बंजारे, केदार साहू,कुंज बिहारी,विनोद साहू,टीकम पूरी,रमेश निषाद,गोलू सिन्हा,श्रीकांत ठाकुर, रुम्पल टुटेजा,मनीष श्रीवास,रोहित साहू,रामसागर साहू, उमेश ध्रुव, साहू,रामकुमार देशलहरे,फूलचंद साहू, अश्वनी साहू, अमिता बघेल, उमा मिश्रा, सती सिंहा, अनिल मिश्रा, रितेश मिश्रा, जेपी ठाकुर, राजाराम चंद्राकर,घनश्याम साहू, मीना साहू,मनी साहू, संदीप वैष्णव, प्रेमु वर्मा,युपेश साहू, मुचकुंद राजपूत,अर्पित गुप्ता, छन्नू सोनी, रमणीक गुप्ता, शिव सोनकर, धनीराम निर्मलकर, प्रणय दीवान, युपेश साहू, मुचकुंद राजपुत,परमेश्वर साहू, विजय डहरिया, वीरेन्द्र घृतलहरे, वीरेश सिंह,गुड्डा खान,वेदप्रकाश वर्मा, गया वर्मा, भुनेश्वर साहू,त्रिलोक साहू, राजा खान, हेमा यादव, अवतार यादव, ईश्वर कुम्भकार, कुलेश्वर सिन्हा, महेंद्र जायसवाल, अर्पित गुप्ता,सन्तोष देवांगन, युवराज ठाकुर,बबलु बांधे, दुर्जन साहू, संजू राजपूत, बालशंकर वर्मा, तोपसिंह साहू, मोनू गोस्वामी, सन्दीप वैष्णव, काल्विन जोशी, मिथलेश सोनकर, कृष्णा ध्रुव, सुभाष महिलांग सहित कार्यर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।

