प्रांतीय वॉच

नारायणपुर जिले में सट्टे-जुए का कारोबार चरम पर,पुलिस नहीं लगा पा रही है अंकुश–नरेंद्र नाग 

Share this
  • भाजपा और कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में चल रहा अवैध कारोबार–संतराम सलाम,प्रदेश उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी यूथ विंग छत्तीसगढ़

नरसिंग मंडावी/ नारायणपुर : आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नारायणपुर प्राचीन समय से ही आदिम जनजातीय सांस्कृतिक विरासत का केंद्र रहा है।लेकिन दुर्भाग्यवश आज सट्टे और जुए का केंद्र बन गया है।बड़े बड़े खाईवाल बाकायदा काउंटर लगाकर सट्टा का अवैध व्यापार चला रहे हैं।सब कुछ जानते हुए भी नारायणपुर पुलिस सट्टे व जुए पर अंकुश नहीं लगा  पा रही है।सट्टे व जुए से  क्षेत्र के सैकड़ों लोग बिगड़ रहे हैं, साथ ही बर्बादी के कगार पर हैं।इसलिए जरूरी है कि सट्टे-जुए के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाए। नरेंद्र नाग ने  प्रेस के माध्यम से मांग की है कि नारायणपुर में चल रहे अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए।
वहीं यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नारायणपुर जिला प्रभारी संतराम सलाम ने कहा कि नारायणपुर में सट्टा जुआ का काला कारोबार कांग्रेस और भाजपा नेताओं के संरक्षण में पांव पसार रहा है।मामला बेहद गम्भीर है,जिन नेताओं को गैरकानूनी धंधे का विरोध करना चाहिए वे ही बड़े-बड़े खाईवालों संरक्षण दे रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *