देश दुनिया वॉच

इस राज्य के मंत्री की बहू ने लगाई फांसी, आत्महत्या की जाँच में जुटी पुलिस, तीन साल पहले हुई थी शादी

Share this

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री (minister ) इंदर सिंह परमार की बहू ने शाजापुर जिले में फांसी (Execute)  लगाकर जान दे दी है। कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सूत्र बताते हैं कि सुसाइड (suicide) की वजह पारिवारिक विवाद (family dispute)  हो सकता है।इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार जीवित अवस्था की फोटो प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की 22 वर्षीय बहू सविता परमार ने करीब शाम सात बजे फांसी लगा ली। जब उसे फंदे से उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सविता के परिजनों ने घटना की पुष्टि की है।

 

शव का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह होगा। सविता की शादी तीन साल पहले इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज के साथ हुई थी। मंत्री का परिवार इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहा है। पुलिस भी फिलहाल चुप ही है। घटना के बाद से कालापीपल क्षेत्र के पोंचानेर गांव में सन्नाटा है।

सविता का मायका शाजापुर जिले के ही ग्राम हड़लायकलां गांव में है। घटना के समय मंत्री परमार भोपाल में थे, जबकि बेटा देवराज मोहम्मद खेड़ा में एक समारोह में गया हुआ था। मृतिका सविता की शादी लगभग 3 वर्ष पहले मध्यप्रदेश शासन में मंत्री इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार के साथ हुई थी। शव का पोस्टमार्टम सुबह किया जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *