रायपुर। लोग जाने-अंजाने में अक्सर बड़ी भूल कर बैठते हैं। जिसकी उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ती है। अक्सर लोग अपने दिनचर्या में कई छोटी बड़ी गलतियां करते रहते हैं। जिसके चलते उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में भारी भरकम खर्च का सामना करना पड़ जाता है।स्वस्थ जीवन शैली के लिए खानी-पानी के तरीके व समय बहुत मायने रखते हैं। जो अक्सर लोग नजरअंदाज करते हैं। हमारे विशेषज्ञों का मानना है कि स्वस्थ जीवनशैली का शुरूआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से शुरू होनी चाहिए। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है।
आज के दौर में हर कोई बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य (health) चाहते हैं। लेकिन खान पान संबंधी त्रुटियों के चलते भारी परेशानी में फंसते चले जाते हैं।अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपने खाने की आदतों (eating habits) को समय रहते सुधारना चाहिये। किस समय पर क्या खाएं और क्या नहीं, इससे भी बहुत फर्क पड़ता है। समयानुकुल खान बेहतर स्वास्थ्य (mine better health) के लिए आवश्यक बताया गया है। हम आपको अपने स्वास्थ्य टिप्स(health tips) के अंतर्गत बताने जा रहे हैं। किन-किन चीजों का सेवन (intake) नहीं करना चाहिए और क्यों।
टमाटर विभिन्न विटामिन और एंटीआॅक्सिडेंट का भंडार है लेकिन जब आप इसे खाली पेट खाते हैं तो एसिडिक नेचर की वजह से पेट को नुकसान पहुंचाता है। ये पेट पर जरूरत से ज्यादा दवाब डालते हैं और इससे पेट में दर्द हो सकता है।खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर, नींबू जैसी चीजें विटामिन सी, फाइबर और एंटीआॅक्सिडेंट से भरपूर होती हैं लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट इनका सेवन करते हैं तो आपके पेट की समस्या हो सकती है।
काबोर्नेटेड ड्रिक्स स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह सही नहीं हैं। कई शोध में इस बात का दावा हो चुका है कि खाली पेट काबोर्नेटेड ड्रिक्स पीने से कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा होता है। अगर आप भी कोल्ड ड्रिंक के शौकीन हैं, तो संभल जायें।हरी सब्जियों में एमीनो एसिड होता है, जिसकी वजह से आपको पेट दर्द और पेट में सूजन का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह खाली पेट मिर्च या काली मिर्च खाने से गैस की समस्या हो सकती है। मिर्च डायजेस्ट?िव ट्रैक्ट के म्यूकस मेम्ब्रेन को डैमेज कर देता है। इससे सीने में जलन हो सकती है।
दूध में सैचुरेटेड फैट और प्रोटीन मौजूद होते हैं। ये पेट की मांसपेशियों को कमजोर बनाते हैं। साथ ही पाचन क्रिया पर असर होने लगता है। इसी तरह खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम का लेवल बढ़ सकता है।बेशक दही पेट और पेट की आंतों के लिए लाभकारी होती है लेकिन सुबह खाली पेट इसे खाने से आपको नुकसान हो सकता है। इससे पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड बनता है जो नुकसानदायक है।