रायपुर। मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने रघुनाथनगर की चौपाल में आम नागरिकों की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पटवारी पन्नालाल सोनवानी को निलंबित करने के निर्देश दिए। पटवारी के खिलाफ किसानों से रिश्वत लेने की शिकायतें की गई थी। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक बृहस्पत सिंह, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।
पटवारी सोनवानी को निलंबित करने मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

