रायपुर वॉच

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोतीलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें किया नमन

Share this

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी और प्रसिद्ध अधिवक्ता स्व मोतीलाल नेहरू की 6 मई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। सीएम बघेल ने कहा कि मोतीलाल जी ने सम्पन्न जीवन और वकालत त्याग कर स्वाधीनता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने दीन-दुखियों की भरपूर मदद की और उनके हितों के लिए संघर्ष किया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को अपने पिता मोतीलाल नेहरू से देश-सेवा की विरासत मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोतीलाल जी अपनी देशभक्ति और समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *