रायपुर: राज्य सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 की परीक्षा तिथि जारी कर दिया है। परीक्षा इसी महीने यानी मई में 26, 27, 28 और 29 मई को प्रदेश के कई जिलो में होने जा रही है।
परीक्षा प्रदेश के अम्बिकापुर,दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, जगदलपुर और रायपुर जिलों के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें कुल 171 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जिसकी परीक्षाएं अब आयोजित होने जा रही है।
दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा
आपको बता दे कि CGPSC की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगी तो वजी दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
15 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 मई 2022 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी किया जाएगा


