प्रांतीय वॉच

छोटे से ग्राम पंचायत कोकड़ी का बड़ा मामला, प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत…!

Share this

◆ ग्राम पंचायत कोकड़ी के सचिव , सरपंच , ग्रामसेवक के ऊपर ग्रामीणों ने लगाये आरोप…!!
◆ सिधे आकर ज़िला पंचायत सी.ई.ओ. डॉ. संजय कन्नौजे से की शिकायत…!!
◆ सी.ई.ओ. डॉ. संजय कन्नौजे ने मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने का दिया आश्वासन…!!

अक्कू रिजवी/ कांकेर : कांकेर से लगे ग्राम पंचायत कोकड़ी जनपद पंचायत कांकेर के ग्रामीणों ने सचिव ग्राम सेवक पर लगाए आरोप कहा देश तथा प्रदेश में सरकारों द्वारा जनहित में जो थोड़े बहुत कानून बनाए भी जाते हैं , उनका लाभ गरीब ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पाता और बीच वाले भ्रष्ट अधिकारी / कर्मचारी ही सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ अपनी जेब में डालने में सफल हो जाते हैं । सरकार द्वारा बैंक में सीधे खाते में पैसे भेजने का भी कोई मतलब नहीं निकल पा रहा है क्योंकि भ्रष्ट अधिकारी / कर्मचारी हितग्राहियों को डरा धमका कर बैंक से पैसे निकलवा कर उसमें से अपना हिस्सा हड़प लेते हैं और ग़रीब हितग्राही रोता रह जाता है । ऐसा ही एक उदाहरण जिला पंचायत कांकेर में शिकायत के रूप में आया है , जिसमें ग्राम कोकड़ी की रहने वाली श्रीमती सीमा सलाम पति रविंद्र सलाम ने गुहार लगाई है कि उसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की ओर से पच्चीस हजार की रकम यूनाइटेड बैंक में आई थी लेकिन ग्राम सरपंच एवं सचिव ग्राम कोकड़ी ने सीमा सलाम को मकान बनाने हेतु ज़मीन ही नहीं दी और घुमाते रहे । ऐसा लगता है कि उनकी मंशा बैंक में आई हुई रकम में से बंदर बटवारा करने की थी लेकिन जब बहुत दिनों तक हितग्राही सीमा सलाम उनकी मंशा को समझ नहीं पाई तो एक दिन ग्राम सचिव ने उसे बुलाकर डरा धमका कर बैंक से 9500 रुपए निकलवा लिए और सख्त हिदायत दे दी कि इस विषय में किसी से कोई चर्चा न करें । सीमा सलाम को आज की तारीख़ तक ज़मीन नहीं दी गई है। इसीलिए उसने ज़िला पंचायत में लिखित शिकायत की है । जिससे स्पष्ट होता है कि  इस सरकार की योजनाओं पर किस तरह उसके ज़मीनी अधिकारी और कर्मचारी पानी फेरते रहते हैं और अपनी पॉकेट गर्म करते रहते हैं….? देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रकरण पर ज़िला पंचायत अधिकारी क्या निर्णय लेते हैं…..? और सीमा सलाम के साथ न्याय करते हैं अथवा नहीं…..?

ज़िला पंचायत सी.ई.ओ. ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत सी.ई.ओ. को आदेश किया जो तथ्य सामने आएंगे उनके ऊपर कार्यवाही की जावेगी..!!
 डॉ. संजय कन्नौजे
ज़िला पंचायत सी.ई.ओ. 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *