सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आज भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। दोपहर के समय बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर गिरे ओलों ने चौंकाया है। बुधनी क्षेत्र के शाहगंज में ओले गिरे हैं। इसके साथ ही आसपास के विभिन्न स्थानों पर छिटपुट बारिश भी हुई है।
बीते कई दिनों से गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। आज सुबह से ही तीखी धूप रही तथा अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन दोपहर के समय मौसम में अचानक से परिवर्तन हुआ और बारिश एवं ओलावृष्टि के बाद मौसम में परिवर्तन आया है तथा तापमान भी गिर गया। हालांकि मामूली बारिश के बाद माहौल उमस भरा हो गया।