भूल भलैया का दूसरा भाग जल्द आ रहा है। ‘भूल भूलैया 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें कार्तिक आर्यन पूरे स्वैग के साथ आत्माओं से निपटते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि मंजुलिका एक बार फिर आ गई है। इस बार भी मंजुलिका का खौफ लोगों के दिल में रहने वाला है। ट्रेलर में कार्तिक उससे पंगा लेते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि फिल्म में हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी लगने वाला है।
ट्रेलर पूरे 3 मिनट 16 सेकंड है, जिसकी शुरुआत 15 साल पुरानी फिल्म भूल भूलैया के आमी जे तोमार गाने से हो रही है। इस गाने के साथ मंजुलिका की एंट्री भी होती है।
राजपाल यादव ने लगाया कॉमेडी का तड़का
‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिलता है कि मंजुलिका, कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के अंदर प्रवेश कर जाती है और पूरे घर में तांडव मचाती है। राजपाल यादव के डायलॉग्स गुदगुदाने वाले हैं। उनका पंडित वाला लुक ऐसा है, जिसे देखकर ही हंसी छूट जाती है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) का निर्देशन अनीस बाज्मी ने किया है। मूवी के डायलॉग्स फरहाद सामजी और आकाश कौशिक ने मिलकर लिखे हैं। ये अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ का सीक्वल है, जो साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्णा कुमार, मुराद खेतानी और अंजुम खेतानी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जो 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

