प्रांतीय वॉच

शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की देता था धमकी, अब गिरफ्तार

Share this

कवर्धा। मुंबई (mumbai )के एक युवक ने पंडरिया की नाबालिग से दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर  दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बना ली। इसके बाद बार-बार मिलने के लिए दबाव डालने लगा। जब किशोरी ने मना किया तो अश्लील वीडियो(video ) और तस्वीरें सोशल मीडिया(social media ) पर डालने की धमकी देने लगा। तंग आकर किशोरी ने पूरी बात अपने माता-पिता को बताई।

जानकारी के मुताबिक आरोपी अलीसान खान ने पहले किशोरी को प्यार का झांसा दिया। इसके बाद मिलने के लिए दबाव डालने लगा। एक दिन वह पंडरिया पहुंच गया। उसने किशोरी को बुलाया तो वह चली गई। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। गंदी तस्वीरें लीं और वीडिया भी बना लिया। इसके बाद किशोरी डर गई। वह मिलना नहीं चाहती थी, लेकिन आरोपी बार-बार दबाव डालने लगा। जब किशोरी ने मना किया तो वह सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट(video post ) करने की धमकी देने लगा। जब बात यहां तक आ गई, तब किशोरी ने अपने माता-पिता से बात शेयर की।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (arrested )

टीआई मुकेश यादव(mukesh yadav) ने आरोपी का नंबर सर्विलांस में डाला तो मुंबई के जोगेश्वरी वेस्ट पर एक्टिव मिला। एक टीम 1300 किलोमीटर गई और अलीसान खान (24 साल) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मोबाइल(mobile ) जब्त कर लिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अन्य मामलों के तहत कार्रवाई की गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *