देश दुनिया वॉच

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस और राष्ट्रीय जनसम्पर्क दिवस की दी बधाई

Share this

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( chief minister) ने देश और प्रदेश की सेवा में समर्पित सभी सिविल सेवकों एवं उनके परिजनों को सिविल सेवा दिवस( civil service day) 21 अप्रैल के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि सिविल सेवकों के माध्यम से सरकार नीतियों और कार्यक्रमों का संचालन सुचारू रूप से कर पाती है।

सिविल सेवा दिवस लोक सेवकों को बदलते समय की चुनौतियों के साथ भविष्य के लिए आत्मचिन्तन को प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री( chief minister) ने कहा कि हमारे नागरिक सेवा के अधिकारियों ने कोरोना संकट की इस मुश्किल घड़ी में जिस समर्पण और सेवाभाव से काम किया है वह बेहद प्रशंसनीय है।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जनसम्पर्क दिवस के अवसर पर दी बधाई 

राष्ट्रीय जनसम्पर्क दिवस के अवसर पर जनसम्पर्क के कार्य से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *