प्रांतीय वॉच

अजाक्स जिला कार्यकारणी में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष बलरामपुर का हुवा चयन

अजाक्स जिला कार्यकारणी में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष बलरामपुर का हुवा चयन
Share this

आफताब आलम | बलरामपुर | 8 अप्रैल | बलरामपुर में अनुसूचित जाति/ जनजाति अधिकारी/ कर्मचारी (अजाक्स) संघ का बैठक बहुत ही अंतराल बाद संभागीय अध्यक्ष देवनाथ कुजूर के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

प्रांताध्यक्ष डाक्टर लक्ष्मण भारती के निर्देशानुसार बलरामपुर जिला में अम्बेडकर जयंती एवम् छत्तीसगढ़ में अजाक्स संघ के द्वारा चौदह अप्रैल 2022 से चौदह अप्रैल 2023 तक संविधान सम्मान यात्रा सभी जिलों में निकले जाने पर चर्चा उपरांत भोला राम राही के द्वारा अध्यक्ष पद छोड़ने से रिक्त जिलाध्यक्ष के पद पर नई नियुक्ति हेतु विचार-विमर्श पश्चात सभी पदाधिकारीयों ने शिव प्रसाद रवि ,प्रधान पाठक को सर्वसम्मति से बलरामपुर जिला का अनुसूचित जाति / जनजाति अधिकारी / कर्मचारी ( अजाक्स) संघ का जिलाध्यक्ष एवम् जिला महामंत्री अमर विजय राम को प्रस्तावित कर नियुक्ति हेतु प्रांतीय कार्यालय के लिए अनुशंसा किए।

बैठक में मुख्यरूप से उपस्थित रहे संभागीय अध्यक्ष देवनाथ कुजूर,जिला उपाध्यक्ष बीपता राम,राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल भारती,बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष साकेत कुमार रवि,ब्लॉक महामंत्री जयश्री रोहित,ब्लॉक महामंत्री राजपुर बानेश्वर, मुन्ना टोप्पो,एककु राम बंशी, बालेश्वर खलको, कृष्ण बिहारी, रमेश रवि, बीघन राम रवि, सत्यजिवन रवि, हरेंद्र रवि, राजकुमार निकुंज, कृष्ण रवि, गुरुचरण गगराई, अनिल लकड़ा, उमेश राम, विशेश्वर राम, तथा अन्य सदस्यगण उपस्थित रहें।

आफताब आलम

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *