प्रांतीय वॉच

छतरपुर में सेल्फी लेने ट्रेन के इंजन पर चढ़ा युवक, करंट लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत

Share this

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सेल्फी लेने के चक्कर में 16 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब किशोर छतरपुर रेलवे स्टेशन पर खड़े इंजन पर सेल्फी लेने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर शहर के रानीतलैया मस्तानशाह कालोनी का रहने वाले 16 साल का सोहिल अपने दोस्तों के साथ सुबह 6 बजे छतरपुर रेल्वे स्टेशन पर घूमने के लिए आया था। तभी उसने अपने एक अन्य दोस्त से मोबाइल मांगा और सेल्फी लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर खड़े इंजन पर चढ़ गया। सोहिल जैसे ही इंजन पर चढ़ा उसका हाथ हाईटेंशन बिजली के तार में जा लगा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

घटना के बाद सोहिल के दोस्तों ने डायल 100 को फोन किया। आरोप है कि पुलिस घटना स्थल पर दो घंटे बाद पहुंची। इसबीच वहां मृतक के परिजन पहुंच गए और उन्होंने तोड़फोड़ कर दी। घटना को लेकर खजुराहो रेलवे आरपीएफ टीआई शशांक गर्ग ने बताया कि सोहिल मोबाइल लेकर ट्रैक पर खड़े इंजन पर चढ़ा था। हाई टेंसन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई जिसके बाद उसके परिजनों ने रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ कर कर्मचारियों से मारपीट भी की है। जिसके बाद कर्मचारी सिविल लाइन थाना शिकायत के लिए पहुंचे हैं। फिलहाल मृतक सोहिल का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *