देश दुनिया वॉच

BIG BREAKING : मुख्यमंत्री ने की एक और बड़ी घोषणा, पूर्व की घोषणाओं पर अब होगा अमल

Share this

देश में पांच राज्यों के चुनाव (Assembly Election), उसके परिणाम (Result) के बाद अब सत्तासीन होने का क्रम शुरु हो चुका है। इन पांच में 4 राज्यों में भाजपा (BJP) ने सत्ता हथियाने में कामयाबी हासिल की है, जिसमें उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh), उत्तराखंड (Uttrakhand), गोवा (Goa) और मणिपुर (Manipur) शामिल है। वहीं पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी सत्तासीन हो चुकी है और भगवंत मान (Bhagwant Mann)  मुख्यमंत्री बन चुके हैं।


आज विधानसभा चुनाव में हारने के बावजूद भी उत्तराखंड में सत्ता की कमान पूर्व एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को दी जा रही है, जो देहरादुन (Dehradun) के परेड ग्राउंड में होने जा रहा है। इससे पहले ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री धामी ने एक और बड़ी घोषणा के साथ धमाका कर दिया है। धामी ने स्पष्ट कर दिया है कि शपथ ग्रहण के साथ ही वे प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) लागू कर देंगे।

एक समान कानून

यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) का अर्थ होता है भारत में रहने वाले हर नागरिक के लिए एक समान कानून होगा, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का क्यों न हो। पुष्कर धामी (Pushkar Dhami) ने वादा किया है कि वह पारदर्शी सरकार चलाएंगे और चुनाव से पहले बीजेपी (BJP) ने जो भी वादे किए थे, उनको पूरा किया जाएगा। यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) भी इनमें से एक है। समान नागरिक संहिता में शादी, तलाक और जमीन-जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून लागू होगा।

देहरादून के परेड ग्राउंड में दोपहर 2.30 बजे पुष्कर सिंह धामी 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के अलावा इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति भी होगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *